जुलाई 2007 

                

प्रकृति और साहित्य को समर्पित

होम
माह का विचार
सम्पादकीय
कविता
कहानी
लेख
व्यंग्य
पुस्तक समीक्षा
बचपन
साहित्यिक हलचल
सम्पर्क सूत्र

     

और बहुत कुछ...

     

 हम लोग

 


 

     प्रतिक्रिया    

@ आपने लिखा है :

इन्द्रधनुष इण्डिया विलक्षण है। आपको बहुत बहुत बधाई। आपकी सक्रियता प्रेरणादायक है। आंखों की दिक्कत के कारण मैं कम्प्यूटर पर नहीं बैठ पाता, मुझे अफ़सोस है कि मैं आपको बराबर वह प्रतिक्रिया नहीं दे सका जो देना चाहता था।

उपध्यान चन्द्र कोचर, बीकानेर

uck_25@yahoo.com

 

इन्द्रधनुष इण्डिया का स्वरूप और सामग्री निरन्तर बेहतर होते जा रहे हैं। शुभकामनायें।

राजेश, गुवाहाटी

 

मैं इन्द्रधनुष इण्डिया के नए अंक की प्रतीक्षा ही कर रहा था। सरसरी तौर पर सारी सामग्री देख गया हूं। आपने अपने सम्पादकीय में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये हैं। यह वाकैइ दुर्भाग्यपूर्ण है कि हममें से ज़्यादातर को नियमों का पालन करके नहीं, उन्हें तोड कर खुशी होती है। अगर आप किसी को ऐसा करने से रोकने की कोशिश करें तो बहुत सम्भव है कि वह आपको भी उपदेश दे डाले – यहां सन्त बनने से कोई काम नहीं होता। दो चार गालियां दो, पैसा फ़ेंको, सब हो जाएगा।

डॉ अरविन्द भावे, सिएटल,अमरीका

 

इन्द्रधनुष इण्डिया के जून अंक में हरीश करमचदाणी की कविताएं बहुत बढिया हैं।

विशाल मेंहदीरत्ता,  गुलबर्गा

 

सलीम खां फ़रीद की गज़लों में एक खास तरह की ताज़गी है जो इधर दुर्लभ हो चली है। मेरा अनुरोध है कि आप इस शायर की और भी रचनाएं उपलब्ध कराएं।

अनुराधा प्रकाश, नागपुर

इन्द्रधनुष में आप साहित्यिकता और सामाजिकता में जिस तरह समन्वय करते हैं वह मुझे बहुत अच्छा लगता है। काश हिन्दी की तथाकथित घोर साहित्यिक पत्रिकाएं भी आपसे कुछ सीखें।

गुरदयाल सिंह बिर्क,  सिरसा

  dpagrawal24@gmail.com

   anjalisahai_60@rediffmail.com

 

Name
Email
Address
Feedback

  अनुरोध 

इन्द्रधनुष इण्डिया आपकी अपनी पत्रिका है।

हर अंक पर, बल्कि हर रचना पर आपकी प्रतिक्रिया हमारा और रचनाकारों का उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करती है। आप अपनी प्रतिक्रिया ई मेल से या डाक से, जैसी भी आपको सुविधा हो, भेज सकते हैं। अगर आप ई मेल का प्रयोग करते हैं लेकिन हिंदी में टाइप करने में असुविधा महसूस करते हैं तो निस्संकोच अपनी प्रतिक्रिया रोमन में या अंग्रेज़ी में भी भेज सकते हैं। 

रचनाकार मित्रों से भी हमारा अनुरोध है कि वे अपनी रचनाएं भेजें। रचनाएं ई मेल से भेज सकें तो बेहतर, लेकिन अगर इसमें कोई दिक्कत हो तो डाक/ कूरियर से भी भेज सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि रचना न तो बोझिल हो और न बहुत बडी।

डाक का पता है :

डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल

ई- 2/211, चित्रकूट

जयपुर -302021

ई मेल करें :

 dpagrawal24@rediffmail.com

 anjalisahai_60@rediffmail.com

 

 top    

                         प्रबंध सम्पादक : अंजली सहाय सम्पादक : डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल